हास्य गीत
😁🤓😃 *हास्य गीत* 😃🤓😁
सुरेश पैगवार की कलम से- - - -
*गोरी हो या काली भेजो,*
*घर मेरे घरवाली भेजो,*
*थोड़ी तो खुशहाली भेजो,*
*इतनी मत बेहाली भेजो।।*
*मैं भी कब तक रहूँ अकेला,*
*जल्दी इक दिल वाली भेजो - - - - --!*
🌲🌳🌚🌳🌲
*भेजोगे तो आली भेजो,*
*थोड़ी सी मतवाली भेजो,*
*अगर साथ में भेज सको तो,*
*इक प्यारी सी साली भेजो।।*
*कब तक होगा रो ना धोना,*
*खुशियों की इक प्याली भेजो - - - - - -!*
🌲🌳⛄🌳🌲
*दिल्ली की दिल वाली भेजो,*
*या लड़की बंगाली भेजो,*
*अगर यहाँ ना दाल गले तो,*
*चीनी या नेपाली भेजो।।*
*अल्टो वल्टो खूब चढ़ा मैं*
*अब फर्र्राटे वाली भेजो - - - - - - - !*
🌲🌳🌝🌳🌲
*कड़की ना कंगाली भेजो,*
*सौ सोने की थाली भेजो,*
*भेज सको तो शीघ्र भेजना,*
*कुछ तो ठाठ निराली भेजो।।*
*फाँके में जीना क्या जीना,*
*जोरू दौलत वाली भेजो - - - -।।।*
🙏 *सुरेश पैगवार* 🙏
जाँजगीर
Comments
Post a Comment