जीवन है वरदान तुम्हारा
~~~~~~🌹 *गीत* 🌹~~~~~~~
जीवन है वरदान तुम्हारा, जीवन है वरदान
परहित काज करें ,उनका तो जीवन है वरदान
हाथ बाँध के खड़े मत रहो क्यों करते हो शोर
कुछ करना है कुछ भरना है, लगा-लगा के जोर
धरती पुत्र सभी दीवाने , देते अपनी जान।
जीवन है वरदान- - - - - - - - - - -,
लोभी मोही बहुत मिलेंगे, बिरले अच्छे लोग
मिल जाते अनजान जगह में, जिनको है ये रोग
मातृभूमि की खातिर वे ही, होते हैं कुर्बान।
जीवन है वरदान- - - - - - - - - - -,
मानवता को धारण करना, करो नही अब भूल
प्रेम नही उपजे तो कोई, मत उपजाना शूल
भारत की गरिमा को देना, हरदम भारी मान।।
जीवन है वरदान- - - - - - - - - - -,
🙏 *सुरेश पैगवार* 🙏
जाँजगीर
Comments
Post a Comment